रक्तदान महादान के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश, सिविल जज सचिन कुमार ने किया रक्तदान

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भारतीय रेडक्रॉस समिति, स्वीप उत्तरकाशी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, विचार गोष्ठी तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के महत्व के साथ-साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर भी व्यापक जागरूकता फैलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज के समक्ष प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस कदम से प्रेरित होकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अधिकारियों एवं जवानों,

ये भी पढ़ें:  एसपी अजय गणपति की अभिनव पहल, पुलिस लाइन में युवाओं को कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा का दिया जाएगा प्रशिक्षण, यहाँ कराएँ रजिस्ट्रेशन..

अधिवक्ताओं, पैरालीगल वालंटियर्स तथा स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव डीएलएसए सचिन कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।


रक्तदान शिविर के साथ आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में स्वीप टीम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की जानकारी देते हुए मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा मतदाता मैपिंग की प्रक्रिया से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार स्वस्थ समाज के लिए रक्तदान आवश्यक है, उसी प्रकार सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  हिमालयन व्यू डिडसारी, उत्तरकाशी के राजेश ठाकुर (बयाणा, हिमाचल प्रदेश की बेटी शालिनी शर्मा तथा एचएपी के जवान उत्तम सिंह राणा (डिडसारी) ने माउंट थेलू पीक (6001 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।


कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत, भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तरकाशी के चेयरमैन माधव जोशी, रेडक्रॉस सचिव डॉ. रतन मणि भट्ट, स्वीप प्रभारी डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल तथा स्वीप आइकन स्वाति नौटियाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, स्वास्थ्य कर्मी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, मानवता की सेवा के संकल्प को मजबूत करने तथा शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *