बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी, अब तक 700 से अधिक लोगों के हुये पुलिस सत्यापन

उत्तरकाशी
गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
अपराध नियंत्रण तथा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार संचालित “Operation Crack Down Verification Drive” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बाहरी प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों के शत् प्रतिशत सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर सत्यापन किये जा रहे हैं, साथ ही आम नागरिकों को पुलिस सत्यापन की महत्ता के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाते हुये 66 लोगों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन तथा सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा होटल, धर्मशालाओं, होम स्टे, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, पीजी, किराए के मकान, कोचिंग सेंटर, कन्सट्रक्टेड एरिया(परियोजनान्तर्गत/व्यवसायिक/कम्पनी), निजी संस्थानों तथा श्रमिक, व्यवसायिक, रेहडी-ठेली, फड़-फेडी, कबाडी, झुग्गी झोपडी जहां पर ज्यादा संख्या में बाहरी प्रान्तों के व्यक्ति रह रहे हों को चिह्नित कर सत्यापन किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में पहली हर्बल चाय प्रोसेसिंग इकाई यूनिट की स्थापना


“Operation Crack Down Verification Drive” के अन्तर्गत पिछले 10 दिनों मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 700 से अधिक लोगों को सत्यापन किये जा चुके हैं। आम नागरिकों से अपराध नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने में पुलिस के सहयोगी बनने की अपील तथा अपने यहाँ रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाने की अपील की जा रही है। होटल/रेस्टोरेन्ट स्वामियों को होटल/रेस्टोरेन्ट/धर्मशाला आदि पर रुकने वाले पर्यटक/आगुन्तक/तीर्थयात्रियों का विवरण व आई कार्ड आदि के साथ विदेशी नागरिकों का रजिस्ट्रेशन/फॉर्म C जरुर भरने हेतु जागरुक किया जा रहा है।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रुम उत्तरकाशी- 9411112976 पर दें, आपकी पहचान पूर्णतया गोपनीय रखी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *