विजिलेंस टीम की बड़ी कार्यवाही, सैनिक कल्याण कर्नल सुबोध शुक्ला को 50 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया

बागेश्वर
बागेश्वर में विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्यवाही की है। विजिलेंस टीम ने सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला को 50 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सैनिक कल्याण विभाग में ही कार्यरत कैलाश पंत द्वारा इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को दी गई थी। कैलाश पंत का कहना है कि उनका अनुबंध बढ़ाने के नाम पर कर्नल सुबोध शुक्ला द्वारा 50 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने छानबीन कर आज शनिवार को कर्नल सुबोध शुक्ला को उनके कार्यालय से उनके पास से 50 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी के आईटीबीपी की बॉर्डर पोस्ट महिडांडा में 300 जवानों एवं अधिकारियों का प्रकृति  प्रशिक्षण 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *