चार धाम यात्रा बेरुखी मौसम के साथ भी श्रद्धालु में श्रद्धा की कमी नहीं

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चार धाम यात्रा जिसमे श्रद्धालु की संख्या बढ़ती जा रही है गंगोत्री में 229104 व यमनोत्री धाम। 244005 यात्री आज तक दोनो धाम में 473109 श्रद्धालु दर्शन कर लौट चुके है वहीं आज गंगोत्री धाम में सुबह से ही बरसात का मौसम बना हुआ है

इस बरसात के बावजूद भी तमाम यात्री लम्बी कतार में लगकर दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे है वहीं राजेश सेमवाल पुरोहित गंगोत्री धाम ने बता कि मन्दिर समिती की ओर से सुबह श्याम को गर्म चाय की व्यवस्ता की जा रही है

वहीं चार धाम यात्रा में लगे पुलिस के जवान भी अपनी जिम्मेदारी बखूभी निभा रहे है किसी का बैग मोबाइल पर्स कुछ भी खो रहे उसे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तुरन्त खोज कर लौटा रहे है वाही सत्य प्रकाश राय बनारस उत्तर प्रदेश से गंगोत्री दर्शन के लिए आए गंगा स्नान करते वक्त उनका एक बैग घाट पर छूट गया काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल पाया तो उनके द्वारा गंगोत्री पुलिस की मदद ली गई गंगोत्री पुलिस ने बैग को तलाश कर बैग स्वामी के सुपुर्द किया गया उक्त व्यक्ति द्वारा गंगोत्री पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है, और तैयारियां अब फाइनल टच में पहुंच चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *