हरूंता बुग्याल में हरि महाराज की शैल यात्रा, दूधाभिषेक से मांगा पशुधन और क्षेत्र की समृद्धि का आशीर्वाद

उत्तरकाशी रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी के बाड़ागड्डी क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, देव परंपरा और प्रकृति का अद्भुत संगम एक बार फिर हरूंता बुग्याल में देखने को मिला। प्रसिद्ध लोकदेवता हरि महाराज एवं हूंण देवता की दो दिवसीय पारंपरिक शैल यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कठिन पैदल यात्रा कर बुग्याल पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान देव डोली के साथ पारंपरिक रासू नृत्य, लोकगीतों और जयघोषों से पूरा बुग्याल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

स्थानीय परंपरा के अनुसार हर वर्ष आयोजित होने वाला यह “मेला”

केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पहाड़ की लोकसंस्कृति, पशुधन संरक्षण और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक माना जाता है। बुग्यालों में गर्मियों के दौरान चरने वाली गाय, भैंस, बैल और अन्य पशुओं की सुख-समृद्धि, सुरक्षा तथा पूरे क्षेत्र की खुशहाली की कामना के लिए श्रद्धालु हरि महाराज का दूध और दही से अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि देवता प्रसन्न होकर पशुधन को रोगों और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखते हैं तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा के बीच उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 428 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार


करीब 15 से 16 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा

श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक साधना के साथ प्रकृति से जुड़ने का भी अनूठा अवसर होती है। हरे-भरे बुग्याल, घने जंगल, हिमालय की मनोरम चोटियां और शांत वातावरण इस यात्रा को किसी तीर्थ से कम नहीं बनाते। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस शैल यात्रा में शामिल होने का पुण्य किसी बड़े धाम की यात्रा के समान माना जाता है।
इस वर्ष गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान भी शैल यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हरि महाराज के आशीर्वाद से उन्हें लगातार दूसरी बार इस पवित्र यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि बुग्यालों में रात्रि विश्राम और प्रकृति की गोद में बिताए पल जीवनभर याद रहने वाले अनुभव हैं। विधायक ने देव डोली के साथ

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

पारंपरिक रासू नृत्य में भी भाग लिया और स्थानीय लोगों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का आनंद लिया।

स्थानीय निवासी संतोष मराठा ने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी हरि महाराज का आशीर्वाद विधायक सुरेश चौहान को प्राप्त हुआ था। उनका मानना है कि इस बार भी देवताओं का विशेष आशीर्वाद उन्हें मिला है। वहीं क्षेत्र के अनेक लोगों का कहना है कि विधायक वर्षों से इस यात्रा में श्रद्धापूर्वक शामिल होते रहे हैं, इसलिए उन्हें देवताओं का विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हरूंता बुग्याल की यह पौराणिक शैल यात्रा आज भी पहाड़ की जीवंत लोक परंपराओं, प्रकृति संरक्षण, पशुधन के महत्व और सामुदायिक एकता का अनुपम उदाहरण है। आधुनिक दौर में भी यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और देव परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:  टॉप ब्रेकिंग चारधाम यात्रा 2026 यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सख्त एक्शन


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कपिल पंवार, डुंडा प्रमुख राजदीप परमार, बाड़ागड्डी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि देवेंद्र नाथ, किशनपुर प्रधान प्रतिनिधि सुरेश पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शुभम मराठा, कुरोली प्रधान अजीतपाल पंवार, बौगाड़ी प्रधान प्रतिनिधि खिलावन गुसाईं, बौंगा प्रधान अनिल रावत, पूर्व प्रधान यशवंत सिंह, पूर्व प्रधान कालेंद्र भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सत्ये सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *