उत्तरकाशी में गैस संकट गहराया, सड़कों पर उतरे लोग, विकास भवन रोड पर जाम

उत्तरकाशी
रिपोर्ट-महावीर सिंह राणा

उत्तरकाशी में रसोई गैस की किल्लत अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। कई क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में बैठकर गैस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सप्लाई नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

इसी नाराजगी के चलते आज विकास भवन रोड पर स्थानीय नगरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने गैस एजेंसी और संबंधित विभाग को कई बार सूचना दी, लेकिन इसके बावजूद सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से वे लगातार इंतजार कर रहे हैं, लेकिन गैस नहीं मिलने से घरों में चूल्हे तक ठंडे पड़ गए हैं।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने अव्यवस्था पर सवाल खड़े किए है।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी की ‘वेस्ट टू रिसोर्स’ पहल को स्कॉच गुड गवर्नेंस अवार्ड।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *