मायके की मिट्टी से जुड़ाव और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव बने ध्याणी मिलन समारोह : विजयपाल सजवाण

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने बरसाली क्षेत्र के गढ़ गांव तथा बाड़ागड्डी क्षेत्र के पोखरी गांव में आयोजित ध्याणी मिलन समारोहों में प्रतिभाग कर क्षेत्र की ध्याणियों (विवाहित बेटियों) से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 इस दौरान उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इन्हें अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ाव का सशक्त माध्यम बताया।
समारोह को संबोधित करते हुए विजयपाल सजवाण ने कहा कि ध्याणी मिलन केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों को जीवंत बनाए रखने का उत्सव है।

ये भी पढ़ें:  एलटी चयनितों ने मानव श्रृंखला (ह्यूमन चैन) बनाकर नियुक्ति की लगाई गुहार।

मायके की मिट्टी से जुड़ाव का अनूठा उत्सव: गढ़ और पोखरी में धूमधाम से आयोजित हुए ध्याणी मिलन समारोह”

उन्होंने कहा कि विवाह के बाद दूर-दराज़ क्षेत्रों में बस चुकी बेटियां जब वर्षों बाद अपने गांव, मायके की मिट्टी और बचपन की यादों से दोबारा जुड़ती हैं, तो वह पल पूरे गांव और समाज के लिए भावनात्मक एवं सुखद अनुभव बन जाता है।


उन्होंने कहा कि ध्याणियों की मौजूदगी से गांवों का वातावरण स्नेह, अपनत्व और पारिवारिक भावनाओं से सराबोर हो उठता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराने का भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।


पोखरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान भी बतौर अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों ध्याणी मिलन कार्यक्रम प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ आयोजित किए जा रहे हैं, जो हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा ली गयी मासिक अपराध गोष्ठी। चारधाम यात्रा-2025 पर फोकस करते हुये एक्स्ट्रा एफर्ट के साथ ड्यूटी करने के दिये निर्देश


रमेश चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन बेटियों और उनके मायके के बीच भावनात्मक रिश्तों को और मजबूत करते हैं। साथ ही समाज में पारिवारिक एकता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।


पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गढ़ और पोखरी गांव की सभी ध्याणियों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार में प्रेम, सम्मान, संस्कार और सौहार्द की यह परंपरा निरंतर बनी रहनी चाहिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिला पंचायत प्रतिनिधि देवेंद्र नाथ, अनिल रावत, राजेंद्र राणा ‘राजू’, क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर गुसाईं, शुभम मराठा, साजन कोहली, पूर्व सभासद बुद्धि सिंह राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकेंद्र थनवान, युवा नेता मनीष रावत, ग्राम प्रधान जितेन्द्र कैंतुरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा नेगी, कैप्टन लक्ष्मण सिंह नेगी, शिव सिंह कैंतुरा, शूरवीर नेगी सहित बड़ी संख्या में ध्याणियां एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *