CO उत्तरकाशी द्वारा सभाली गयी ट्रैफिक की कमान

उत्तरकाशी
चारधाम यात्रा-2025 के सरल, सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार तत्पर है। यात्रा के दौरान पुलिस के उच्चधिकारियों द्वारा स्वयं रोड पर उतरकर यातायात व यात्रा प्रबंधन को देखा जा रहा है, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार द्वारा आज गंगोत्री यात्रा रुट पर बढते यातायात दबाव को देखते हुये बारिश के मौसम के बीच स्वयं रोड पर उतरकर यातायात व्यवस्था की कमान संभाली गयी। इस दौरान उनके द्वारा मनेरी, नलूणा के संकरे पैच पर खुद ट्रैफिक का संचालन करते हुये पुलिस जवानों की हौसला अफजाई की गयी। अगले कुछ दिनों यात्रा पीक व बारिश के मौसम को देखते हुये सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों को अधिक सर्कतता व सावधानी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़ें:  पिपली में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग,1570 से अधिक लोगों की रही उपस्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *