स्वच्छ नैनीताल सस्वच्छ भारत – हम सब की जिम्मेदारी

नैनीताल,
जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार आज रविवार को सुबह 07:00 बजे से नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा नगर क्षेत्र में वृहद स्तर पर श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद नैनीताल की अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्रान्तर्गत वोट क्लब, हाउस पार्क, अंबेडकर पार्क, ठंडी सड़क, पर्दा धारा, बस स्टैंड, फांसी का डेरा, ताली ताल रिक्शा स्टैंड, तथा नैनी झील सहित अनेक स्थलों पर श्रमदान एवं सफाई कार्य संपन्न हुआ।


इस महाभियान में माननीय हाईकोर्ट एवं जिला जज कार्यालय के स्टाफ, समूह की महिलाएं, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, ईओ विनोद जीना, सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान, अवर अभियंता विपिन पुरोहित, कार अधीक्षक दीपेन्द्र बामोल, पालिका के सभासदगण, मनोज जगाती, पुरान सिंह बिष्ट, अधिकारीगण, कर्मचारी, सुपरवाइजर, पर्यावरण मित्र, तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान में भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  जगलं मे घास काटते समय पत्थर की चपेट मे आने के कारण 58 वर्ष महिला की मृत्यु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *