भेलाटिपरी में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिली जांच व निःशुल्क दवाइया

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
ब्लॉक भटवाड़ी के अंतर्गत ग्राम सभा भेलाटिपरी में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्गों ने भाग लिया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया।


लगातार बदलते मौसम और बारिश के चलते क्षेत्र में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, घुटनों के दर्द और कमर दर्द जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

शिविर में डॉक्टरों ने मरीजों की जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाइयां दीं तथा संक्रमण से बचाव के लिए गर्म पानी पीने, साफ-सफाई रखने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
शिविर में डॉ. जयप्रकाश रावत, आशा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान सरोज राणा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से किसी भी प्रकार के वायरल लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय कैबिनेट ने देशभर में 85 नए केवी की स्थापना को दी मंजूरी, उत्तराखंड में भी खोले जाएंगे 4 नए केंद्रीय विद्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *