यमुनोत्री हाइवे पर सिलाई बैंड में अतिवृष्टि से आई आपदा स्यानचट्टी क्षेत्रों का मुख्यमंत्री नें किया हवाई निरीक्षण

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
जनपद के बड़कोट तहसील में यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड के समीप स्यान चट्टी क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न आपदा की स्थिति से क्षति का आंकलन करने के लिये 8 दिन बाद उत्तरखण्ड के मुख्यमंत्री रविवार को हवाई निरीक्षण किया तथा इसके साथ ही यमुनोत्री क्षेत्र के आसपास की स्तिथि का भी जायजा किया ।


सुबे के मुखिया ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों का गहन अवलोकन किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों, पुलों, कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों को हुए नुकसान का विस्तृत अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें:  चिलमुड़गाँव गांव का होगा चौमुखी विकास ग्राम प्रधान प्रत्याशी श्रीमती विशीला देवी का वादा मेंहदी में शराबबन्दी.जंगली जानवरों से फसलों के सुरक्षा.बच्चों एवं ज्ञान के पिपासु लोगों के लिए कम्प्यूटर लैब की होंगी स्थापना


उन्होंने कहा, “प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए राहत और बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा की जाएगी। राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है।सरकार द्वारा राहत कार्यों में तेजी व प्रभावशीलता लाई गई है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद मिल सके।”


इन्होने राहत और बचाव कार्यों में लगे सभी विभागों, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विस्थापित परिवारों के लिए पर्याप्त आश्रय, भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करें।
इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे

ये भी पढ़ें:  नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष मनोज कोहली ने किया वार्ड नंबर 1 / 3 और 5 के विभिन्न कार्यों का क्या निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *