खेल महाकुंभ 2026: सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ–मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 के अंतर्गत मनेरा खेल मैदान में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, पिट्टू तथा अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में खो-खो प्रतियोगिताएं…

