उत्तरकाशी तांबाखानी सुरंग में अज्ञात व्यक्ति द्वारा टक्कर मारकर 33 वर्षा युवक की मौत का मामला थाने में परिजनों ने काटा हंगामा

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग में बुधवार देर शाम बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले ने गुरुवार को मृतक के परिजन और गांववासी आक्रोशित होकर कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया।


परिजनों ने आरोप लगाया कि अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया, लेकिन घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी व चालक तक नहीं पहुंच पाई। इससे नाराज परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपी चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। गुरुवार सुबह मृतक के परिजन दोबारा कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से फरार आरोपी को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस को लोगों के तीखे नोक झोक का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

ये भी पढ़ें:  डुंडा ब्लॉक में टेंडर प्रक्रिया पर घमासान: प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, “एक ही सप्लायर से काम ठप होने का खतरा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *