भाजपा नेता किशोर भट्ट ने जोशीयाडामें युवा समिति द्वारा आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस

उत्तरकाशी

जोशीयाडा युवा समीती द्वारा आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता किशोर भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलाल के विराजमान होने के एक साल पूरे होने पर उत्तरकाशी के युवाओं ने बोली बोल प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें खेल के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने की हिदायत दी गई प्रतियोगिता अपने संबोधन में भट्ट ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं में खेल भावना को जागृत करने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देता है, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

ये भी पढ़ें:  NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम; एसपी कमलेश उपाध्याय ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

भाजपा नेता ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से खेल को बढ़ावा मिल रहा है और युवा पीढ़ी को एक नई दिशा मिल रही है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना की और खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की साथ ही उन्होंने हर मोहल्ले में एक खेल ग्राउंड बनाने की पैरोकारी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *