सड़क सुरक्षा खुद की व दूसरे की जीवन रक्षा

गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस

उत्तरकाशी

सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2025 के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति लगातार जागरुक किया जा रहा है।
वही आज यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा बस अड्डा उत्तरकाशी पर वाहन चालकों व राहगिरों को यातायात नियमों शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, ओवरस्पीड, तीन सवारी, आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जागरुक किया गया, सभी गुड सेमेरिटन की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान याताायात की टीम द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट भी वितरित किये गये।

ये भी पढ़ें:  रैथल के पारंपरिक भेड़ मेले में उमड़ा आस्था और लोक संस्कृति का रंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *