युवाओं से संवाद से लेकर ‘मेरे सपनों का भारत’ तक, उत्तरकाशी में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का व्यस्त कार्यक्रम

उत्तरकाशी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने तिलोथ स्थित गंगोत्री फिजिकल एकेडमी पहुंचकर भारतीय सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया और उनकी तैयारियों, अनुभवों तथा लक्ष्यों की जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री ने युवाओं के अनुशासन, मेहनत और देश सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि देश सेवा का सपना लेकर कठिन परिश्रम कर रहे युवाओं का उत्साह प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर निर्धारित लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने एकेडमी के सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के बाद प्रभारी मंत्री ने पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान देश-दुनिया में विशेष स्थान रखती है। उन्होंने जनपद के निरंतर विकास और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  सिल्क्यारा टनल में फिर हादसा, शॉटक्रीट लाइनिंग का हिस्सा गिरने से एक श्रमिक की मौत


मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ‘तब और अब’ विषय पर चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रभारी मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकलाओं और रंगोली का अवलोकन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत के संकल्प, देश की 25 वर्षों की विकास यात्रा और विभिन्न उपलब्धियों को लेकर प्रभारी मंत्री से सवाल-जवाब किए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रभारी मंत्री ने सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सौरभ बहुगुणा
प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने चित्रकला और अन्य माध्यमों से विकसित भारत को लेकर अपने सपनों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी रिपोर्ट महावीर सिंह राणा विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम लोथंरू स्थित प्राचीन भगवान श्री बाणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक मेले में डुंडा के ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में भगवान श्री बाणेश्वर महादेव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। मेले में ब्लॉक प्रमुख ने श्रद्धालुओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे पारंपरिक धार्मिक मेले आस्था और संस्कृति को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। राजदीप सिंह परमार ने कहा कि लोक परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भगवान श्री बाणेश्वर महादेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।


उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के माध्यम से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोबाइल, चिप और रक्षा उपकरणों सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश में निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। डिजिटल क्षेत्र में भी भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है और यूपीआई के माध्यम से बड़े पैमाने पर डिजिटल लेन-देन हो रहा है। वहीं जन-धन खातों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केदारनाथ धाम के पुनरुद्धार एवं विकास, आदि कैलाश यात्रा तथा मुखवा में प्रधानमंत्री की शीतकालीन यात्रा जैसी पहलों का भी उल्लेख किया।
प्रभारी मंत्री ने युवाओं से सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और आत्मनिर्भर बनने की सोच विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप पंवार, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, राजदीप परमार, महावीर नेगी, अतोल रावत, हरीश डंगवाल, प्रताप रावत, चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के चंद्र मोहन पंवार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *