प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर केदारघाट में जला ‘आशीर्वाद का दिया’, विधायक सुरेश चौहान ने की गंगा आरती

उत्तरकाशी।  रिपोर्ट: महावीर सिंह राणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को उत्तरकाशी के केदारघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केदारघाट पर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर गंगा आरती की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

गंगा आरती के दौरान विधायक सुरेश चौहान ने मां गंगा एवं बाबा काशी विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत की बात को गंभीरता से सुना जाता है और विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर भारत की भागीदारी महत्वपूर्ण बनी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को श्रेय देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष राजीव बहुगुणा, रजनेश चौहान सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
गंगा आरती के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सेवा पखवाड़े के उद्देश्य और महत्व को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई तथा सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

ये भी पढ़ें:  नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों की धनराशि डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदान की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *