गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा-अर्चना, तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा से की दीर्घायु की कामना

उत्तरकाशी रिपोर्ट: महावीर सिंह राणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।


गंगोत्री धाम में गंगा पुरोहित सभा और पंच मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित विशेष पूजा-अर्चना में तीर्थ पुरोहितों ने मां भगवती गंगा का विधिवत पूजन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धारा पूजन एवं धारा आरती की गई तथा मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की गई।

ये भी पढ़ें:  रैथल के पारंपरिक भेड़ मेले में उमड़ा आस्था और लोक संस्कृति का रंग


पंच मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गंगोत्री धाम में उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का पूजन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की गई। उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम की धार्मिक परंपराओं के अनुरूप यह आयोजन तीर्थ पुरोहित समाज और पंच मंदिर समिति के सहयोग से संपन्न हुआ।


गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल ने बताया कि मां गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ देश की सुख-समृद्धि और कल्याण की भी प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष सुनील सेमवाल, पवन सेमवाल, दीपक सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल, कृष्णानंद सेमवाल, भूपेंद्र सेमवाल, संतोष सेमवाल सहित कई तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।
गंगोत्री धाम में आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से तीर्थ पुरोहित समाज और पंच मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *