पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

पौड़ी/देवप्रयाग।
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। देवप्रयाग–पौड़ी मोटरमार्ग पर सबदरखाल के समीप कुंडाधार में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। घायल अरमान को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।
एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बोलेरो (यूके08 बीएल 0387) में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों की पहचान अफजाल (49), उनकी पत्नी शब्बो (40), पुत्र शादाब (14), पुत्री अन्नाविया (3) और गुफरान (34) निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त,व्यवस्थाओं को लेकर हुई अहम बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *