उत्तरकाशी,
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा सिंह राणा
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धराली बाजार के समीप धराली नाले के पास सोमवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UP16DQ-2207 उत्तरकाशी से श्री गंगोत्री धाम की ओर जा रहा था। सुबह लगभग 9:15 बजे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हादसे में वाहन चालक अनुराग सक्सैना (33 वर्ष) निवासी द्वारका, पश्चिम दिल्ली सहित उनकी पत्नी वर्षा सक्सैना (33 वर्ष), 5 वर्षीय पुत्र तथा प्रतिमा सक्सैना (56 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस एवं राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई। दुर्घटना कोतवाली हर्षिल क्षेत्र अंतर्गत हुई, जो थाना मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
सौभाग्यवश हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी घायल श्री गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

