गंगोत्री विधानसभा में लगातार मजबूत हो रहा युवा नेता मनीष राणा का जनाधार गांव-गांव जनसंपर्क, हर वर्ग के बीच सक्रियता और संघर्षशील छवि बना रही अलग पहचान

उत्तरकाशी
रिपोर्ट गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में युवा नेता मनीष राणा लगातार अपने जनसंपर्क अभियान और जमीनी सक्रियता के चलते आम जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करना, स्थानीय समस्याओं को सुनना तथा हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहना अब उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा बन चुका है।


यही कारण है कि आज मनीष राणा गंगोत्री विधानसभा में एक मजबूत और जमीनी युवा नेता के रूप में देखे जा रहे हैं। लगातार जमीनी स्तर पर सक्रियता और जनता के बीच बढ़ती स्वीकार्यता ने राजनीतिक गलियारों में भी उनकी मजबूत दावेदारी को चर्चा का विषय बना दिया है।

ये भी पढ़ें:  गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान के नाम एक और उपलब्धि स्याबा गांव की सड़क का भूमि-पूजन कर उद्घाटन किया।


क्षेत्र में चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे में भी गंगोत्री विधानसभा सीट पर मनीष राणा जनता की पहली पसंद के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक रूप से लंबे समय से पिछड़ रही कांग्रेस के लिए मनीष राणा जैसे युवा चेहरे को नई उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीष राणा बिना किसी भेदभाव के आम जनता की समस्याओं को उठाने का काम कर रहे हैं। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सामाजिक संगठनों के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का संकेत मानी जा रही है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में गंगोत्री की राजनीति में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  हिमालयन व्यू डिडसारी, उत्तरकाशी के राजेश ठाकुर (बयाणा, हिमाचल प्रदेश की बेटी शालिनी शर्मा तथा एचएपी के जवान उत्तम सिंह राणा (डिडसारी) ने माउंट थेलू पीक (6001 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।


राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि जिस तरह मनीष राणा लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं, उससे उन्होंने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में अपनी एक मजबूत और लंबी राजनीतिक लकीर खींच दी है। उनका सरल स्वभाव, संघर्षशील छवि और जनता के बीच निरंतर मौजूदगी उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिला रही है।
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि यदि कांग्रेस पार्टी युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का फैसला करती है, तो मनीष राणा भाजपा के सामने एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर सकते हैं। इसे पढ़ कर बता दो भाई जी कुछ और करेक्शन करना तो बताओ पर यह प्रचार प्रसार है भाई है याद रखना इस पेड़ न्यूज़ माना जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *