संकुल स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य आयोजन मनेरी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, खेल भावना और अनुशासन की मिसाल

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी जनपद के सुधाकर गोयल सरस्वती विद्या मंदिर स्थित स्वर्गीय पूज्य डॉ. नित्यानंद जी की कर्मभूमि सेवा आश्रम मनेरी में संकुल स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चतर सिंह चौहान जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता का मार्गदर्शन अर्जुन गुसाईं जी, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर द्वारा किया गया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी सरस्वती विद्या मंदिर मनेरी के प्रधानाचार्य रमेश नौटियाल जी ने सफलतापूर्वक निभाई।

ये भी पढ़ें:  चार धाम यात्रा 2025 शुरू होने में कुछ चंद दिन बचे हैं। साईबर ठगों व फर्जी वेबसाईट्स से सावधान रहें।


प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर मनेरी, भटवाड़ी, ज्योतिपुरम, लक्षेश्वर, चिन्यालीसौड़, डुंडा तथा गोश्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
खिलाड़ियों के लिए केले की व्यवस्था मनोज जी द्वारा की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समदर्शन ट्रस्ट के संरक्षक पूज्य स्वामी अक्षयानन्द जी एवं छात्रावास प्रभारी चतर सिंह जी द्वारा विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।


🏆 कबड्डी प्रतियोगिता परिणाम
▪️ U-14 बालक वर्ग
🥇 प्रथम – सरस्वती विद्या मंदिर मनेरी
🥈 उपविजेता – सरस्वती विद्या मंदिर ज्योतिपुरम
▪️ U-17 Balak वर्ग
🥇 प्रथम – सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़
🥈 द्वितीय – गोश्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी

ये भी पढ़ें:  अल्टो कार दुर्घटनाग्र 6 घायल एक महिला की मौके पर ही मौत


▪️ U-19 बालक एवं बालिका वर्ग
🥇 प्रथम – गोश्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी
▪️ U-14 बालिका वर्ग
🥇 प्रथम – सरस्वती विद्या मंदिर ज्योतिपुरम
🥈 द्वितीय – सरस्वती विद्या मंदिर भटवाड़ी
🏆 खो-खो प्रतियोगिता परिणाम
▪️ U-14 बालक वर्ग
🥇 प्रथम – सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़
🥈 द्वितीय – सरस्वती विद्या मंदिर मनेरी
▪️ U-14 बालिका वर्ग
🥇 प्रथम – सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़
🥈 द्वितीय – सरस्वती विद्या मंदिर ज्योतिपुरम
▪️ U-17 बालक वर्ग
🥇 प्रथम – सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़
🥈 द्वितीय – सरस्वती विद्या मंदिर डुंडा
▪️ U-17 बालिका वर्ग


🥇 प्रथम – गोश्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी
🥈 द्वितीय – सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर
▪️ U-19 बालक वर्ग
🥇 प्रथम – गोश्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी
▪️ U-19 बालिका वर्ग
🥇 प्रथम – गोश्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी
प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता टीमों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *