उत्तरकाशी। रिपोर्टर महावीर सिंह राणा राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाली उत्तरकाशी पुलिस के लिए स्वतंत्रता दिवस-2026 गौरव का दिन लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय सहित तीन पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क” से सम्मानित किया जाएगा

मुख्य आरक्षी, श्रीमती बीना चौधरी(कोतवाली धरासू

पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय को विशिष्ट कार्यों के लिए “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड” प्रदान की जाएगी। वहीं मुख्य आरक्षी श्रीमती बीना चौधरी को सेवा के आधार पर तथा आरक्षी श्री लायवर सिंह को विशिष्ट कार्य के लिए “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-सिल्वर” से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान केवल एक पदक या प्रशस्ति नहीं, बल्कि उस समर्पण की पहचान है, जिसमें पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभाते हुए अपने परिवार और बच्चों से दूर रहकर भी दिन-रात आमजन की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए खड़े रहते हैं।

आरक्षी, श्री लायबर सिंह(थाना मोरी
कानून-व्यवस्था से लेकर आपदा, दुर्घटना, यातायात, अपराध नियंत्रण और संकट की हर घड़ी में पुलिस का जवान सबसे आगे दिखाई देता है।
पुलिस की वर्दी केवल नौकरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, त्याग और राष्ट्रसेवा का संकल्प है। सच्ची निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण में वही शक्ति होती है, जो समाज में विश्वास पैदा करती है और राष्ट्र निर्माण को मजबूत आधार देती है।


SP उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय का गोल्ड डिस्क से सम्मानित होना उनके कुशल नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण प्रमाण है। वहीं बीना चौधरी और लायवर सिंह की उपलब्धि उत्तरकाशी पुलिस के प्रत्येक जवान के लिए प्रेरणा है।

गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय सहित सम्मानित होने वाले तीनों पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सलाम उस वर्दी को, जो खुद मुश्किलों में रहकर भी देश और समाज की सुरक्षा के लिए हमेशा डटी रहती है। 🇮🇳
गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस — जनसेवा, जनसरोकार और सच्ची खबरों के साथ।



