उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
गंगोत्री विधानसभा सीट पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाते नजर आ रहे हैं। धनारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के व्यापक भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सिंगुणी, ढूंगी, पुजारगांव, मुसड़गांव, भटवाड़ी, पंचाणगांव, ढुंगालगांव सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के सुख-दुःख में सहभागी बनते हुए विवाह समारोहों और मांगलिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की। स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए सजवाण ने क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो विजयपाल सजवाण का यह लगातार जनसंपर्क अभियान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाकर वे एक बार फिर जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने में जुटे हैं।
इस मौके पर भाजपा धनारी मंडल अध्यक्ष प्रेमदत्त भट्ट, वरिष्ठ नेता दिनेश चौहान, ग्राम प्रधान चकोन अनिल राणा, प्रधान भाटगांव ललित भट्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र राणा, पूर्व प्रधान दशरथ पंवार, प्रेमसागर नौटियाल, सोहनपाल राणा, गणेशलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वे सदैव जनता के बीच रहकर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध

