NEET परीक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस सतर्क, SP कमलेश उपाध्याय ने किया केंद्र का निरीक्षण

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
NEET परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जनपद मुख्यालय स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मनेरा में बनाए गए परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण करते हुए एसपी ने केंद्र के अंदर और बाहर की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों की भी सघन जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।
एसपी ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्रा, एसडीएम भटवाड़ी सुश्री शालिनी नेगी, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलमोहन बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कुल मिलाकर, NEET परीक्षा को लेकर उत्तरकाशी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें:  19 दिनों से धरनें पर बैठे जसपुर गांव के ग्रामीण 10साल पहले सड़क बनाकर भूल गया डामरीकरण करना विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *