उत्तरकाशी -दर्दनाक हादसा :पुल की रेलिंग से टकराया यूटिलिटी वाहन, एक व्यक्ति की मौके पर मौत जबकि 5 वर्ष से बालक अस्पताल में मौत, बीस घायल, पांच हायर सेंटर रेफर

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
विकासखंड मोरी के अंतर्गत नैटवाड़- खन्यासनी मोटरमार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से बाप बेटे की दर्दनाक मौत हो गईं, जबकि बीस लोग घायल हो गये
गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है!जबकि पंद्रह लोगों को उपचार हेतु मोरी अस्पताल में भर्ती किया गया है आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहन संख्या यू के 04सी बी-0265 मोरी से खन्यासनी गाँव जा रहा था,

जो अनियंत्रित होकर नैटवाड़ के पास टोंस नदी के उपर बने पुल की रेलिंग से जा टकराया, वाहन में पीछे बैठे लोगो ने वाहन से छलाग लगा दी जो सीधे टोंस नदी में जा गिरे, जिससे नरेश थापा की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके पांच वर्षीय पुत्र की अस्पताल में द मौत हो गईं तथा बीस अन्य लोग घायल हो गये, जिनमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि सामान्य घायलों का मोरी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया जा रहा है

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा में क्यूआर कोड बनेगा श्रद्धालुओं का पथ प्रदर्शक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *