उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
आगामी चारधाम यात्रा 2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू में होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टैक्सी, ट्रक और बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। धामों और प्रमुख पड़ावों पर होल्डिंग कैपेसिटी, यात्री पंजीकरण केंद्रों की व्यवस्था तथा पुलिस बैरियर को लेकर सुझाव लिए गए, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

यातायात और अनुशासन पर सख्ती
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर भी सख्त रोक लगाने की बात कही गई। स्थानीय टैक्सी और अन्य वाहनों को रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर अनावश्यक रूप से न रोकने के निर्देश भी दिए गए।
तीर्थयात्रियों के साथ व्यवहार पर जोर
बैठक में उपस्थित व्यापारियों और होटल संचालकों से अपील की गई कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सभ्य और सहयोगात्मक व्यवहार करें। होटल और धर्मशालाओं में ठहरने वाले यात्रियों का पूरा विवरण और पहचान पत्र सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
होटल, दुकानों और धर्मशालाओं में CCTV कैमरों को चालू हालत में रखने तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

नशा और अपराध पर भी फोकस
बैठक में चारधाम यात्रा के साथ-साथ क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रभाव और अपराध नियंत्रण पर भी गंभीर चर्चा हुई। एसपी ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना होगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और गलत संगत से दूर रखने की अपील की।पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान और सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें या हेल्पलाइन 1933 पर सूचित करें।
साझा प्रयास से सफल होगी यात्रा
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी संगठनों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से काम किया जाएगा, ताकि इस वर्ष की चारधाम यात्रा हर दृष्टि से सफल

