अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रामसभा बडेथी पहुंचे गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया महिलाओं को सम्मान।

उत्तरकाशी
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रामसभा बडेथी में आयोजित महिला सम्मान समारोह में पहुंचे गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने उपस्थित मातृ-शक्तियों को महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर विधायक सुरेश चौहान ने महिला सशक्तिकरण एवं आज समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर होंसला बढ़ाया विधायक ने कहा, हमारे संस्कार हमारे धर्म पुराणों तथा महापुरुषों द्वारा मातृ-शक्तियों का सम्मान उल्लेखित किया गया है हमे बुराइयों को छोड़कर अच्छाईयों के लिए हमेशा जीवन की जीवनी होनी चाहिए हमारी सोच ही हमे समाज निर्माण कराती है।
विधायक ने कहा कि जब मैं चुनाव के समय प्रचार प्रसार में जाता था तो मुझे भी सबसे ज्यादा अगर किसी ने भरोसा दिया था वो प्रत्येक गांव की ही महिला ही महिलाएं नाचती गाती ओर मुझे भी हिम्मत देती थी। वहीं चुनाव जीतने के बाद ही मेने भी मातृ-शक्तियों के सम्मान के लिए अपनी विधायक निधि से प्रत्येक गांव को महिला सम्मान हेतु एक एक लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की थी।

ये भी पढ़ें:  टिहरी झील में तूफान का कहर: फ्लोटिंग हटमेंट टूटे, SDRF ने बचाई 30 जिंदगियां


माताओं का सम्मान का मतलब हम समाज निर्माण के सही दिशा में है आज राजनीति, खेल,पढाई चाहें एवरेस्ट पर चढ़ना हो तो महिलाओं का अग्रणी होना हमे महिला शक्ति का आभास कराती हैं, माता ही शक्ति का रुप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *