चिन्यालीसौड़ के मथौली गांव में महिला दिवस पर घस्यारी महोत्सव का आयोजन किया गया,अनूठे महोत्सव में 10 गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई,

उत्तरकाशी

चिन्यालीसौड़ प्रखंड के मथौली गांव में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया, बकरी छाप के बैनर तले ब्वारी गांव होम स्टे में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए घस्यारी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में मथौली, इंद्रा, टिपरा, मोरगी,मोघ कोठाल्डी सहित 10 गांव की 14 महिला टीमों ने प्रतिभा किया। महोत्सव के दौरान महिलाओ ने तेजी से घास काटकर अपना हुनर दिखाया, इसके बाद महिलाओ ने ढोल दमाऊ की थाप पर अपना पारंपरिक नृत्य पेश किया।

महोत्सव के दौरान एवरेस्ट विजेता स्व. सविता का कंसवाल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इसके बाद सविता कंसवाल के पिता राधेश्याम, माता, बहिन को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक प्रदीप पंवार ने बताया कि घस्यारी महोत्सव का आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना है, उन्होंने बताया कि महोत्सव का रिजल्ट कल घोषित किया जाएगा। बकरी छाप फाउंडेशन के रूपेश राय ने बताया कि कार्यक्रम के तहत नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम से एवरेस्ट विजेता स्वर्गीय सविता कंसवाल की स्मृति में साइकिल रैली निकाली जाएगी, जो मथौली गांव में संपन्न होगी।

ये भी पढ़ें:  पहाड़ के अंतिम छोर तक पहुंचा प्रशासन, गंगाड़ में लगा ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *