बसूंगा गाँव मे ग्राम प्रधान सचेंद्र परमार की अध्यक्षता में प्रथम खुली बैठक

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
आज दिनांक 09 दिसम्बर 2025 को ग्रामसभा बसूंगा में ग्राम प्रधान श्री सचेंद्र परमार की अध्यक्षता में रेणुका देवी मंदिर परिसर में ग्राम स्तर की प्रथम खुली बैठक का आयोजन किया गया है।
उक्त बैठक में निम्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


कृषि विभाग. वन विभाग.स्वास्थ्य विभाग.पंचायत सेवक. मनरेगा मंत्री. मनरेगा सहायक.आशा
बैठक में सभी ग्राम सभा वासियों द्वारा अपने अमूल्य सुझाव दिए गए एवं नए कार्ययोजना के प्रस्ताव पर भी चर्चा विस्तार पूर्वक की गई। कार्य योजनाओं पर विचार – विमर्श करते हुए ग्राम प्रधान द्वारा आगामी कार्य जल्दी ही शुरू किए जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा सभी ग्रामवासियों को विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर ग्राम सभा के वार्ड प्रतिनिधियों द्वारा ( members) वोटिंग प्रक्रिया के माध्यम से अनीता राणा उप प्रधान चुनी गई तथा बैठक में आई सभी मातृशक्ति के द्वारा सर्वसम्मति से महिला मंगल दल अध्यक्ष के लिए प्रतिभा बिष्ट को चुना गया।
इस अवसर सभी विभागों के प्रतिनिधि, अनिल बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, जिदवर राणा एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी मोरी पुलिस ने चरस की तस्करी करते 02 युवक गिरफ्तार स्कूटी से कर रहे थे चरस की तस्करी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *