बहुत अच्छी पहल गंगोत्री बिधान सभा के विधायक के गाँव जामक मे सर्वसहमति से महावीर सिंह चौहान ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
खबर सीमांत जिला उत्तरकाशी के भाटवाडी ब्लॉक के अन्तर गत गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान के जामक गांव से है


जहां
आज दिनांक 01-07-2025 की सांय स्थान थाती माता प्रागण में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 हेतु प्रधान ग्राम पंचायत जामक के निर्विरोध चुनाव हेतु समस्त ग्रामवासी ग्राम जामक की. एक बैठक पूर्व प्रधान उदय सिंह राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई। बैठक मे जामक गाँव के लगभग सभी परिवारों के सदस्य उपस्थित हुये।


रविंद्र सिंह चौहान ग्राम वासी जामक नें जानकारी देते हुए बताया कि
बैठक में सर्व सम्मति से प्रधान पद हेतु महावीर सिंह चौहान को निविरोध बनने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में सभी उपस्थित ग्रामवासी एक स्वर में करतल ध्वनि के साथ महावीर सिंह चौहान को ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जामक के पद पर निर्विरोध चुना गया

ये भी पढ़ें:  एसपी द्वारा गुरुकुलम के बाल सेवकों के संग दोहराया परंपरा, संस्कृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प।


गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस कई तरफ से जामक ग्राम वासियों को बहुत-बहुत बधाई
क्योंकि पिछली पंचवर्षीय योजना मे भी यहां पर ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *