उत्तरकाशी रिपोर्ट महावीर सिंह राणा विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम लोथंरू स्थित प्राचीन भगवान श्री बाणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक मेले में डुंडा के ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में भगवान श्री बाणेश्वर महादेव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। मेले में ब्लॉक प्रमुख ने श्रद्धालुओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे पारंपरिक धार्मिक मेले आस्था और संस्कृति को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। राजदीप सिंह परमार ने कहा कि लोक परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भगवान श्री बाणेश्वर महादेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

उत्तरकाशी रिपोर्ट महावीर सिंह राणा विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम लोथंरू स्थित प्राचीन भगवान श्री बाणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक मेले में डुंडा के ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में भगवान श्री बाणेश्वर महादेव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
मेले में ब्लॉक प्रमुख ने श्रद्धालुओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे पारंपरिक धार्मिक मेले आस्था और संस्कृति को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं।

ये भी पढ़ें:  Co उत्तरकाशी ने द्वारा थाना धरासू, चौकी गेंवला, बनचौरा व डुंडा का किया गया औचक निरीक्षण


राजदीप सिंह परमार ने कहा कि लोक परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भगवान श्री बाणेश्वर महादेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *