उत्तरकाशी किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना उद्यान विभाग, उत्तरकाशी की अपील

उत्तरकाशी। उद्यान विभाग उत्तरकाशी ने जिले के सेब एवं कीवी उत्पादक किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उत्तराखण्ड सरकार की सेब की अति सघन बागवानी योजना एवं उत्तराखण्ड कीवी नीति के अंतर्गत स्थापित बागानों के कार्य पूर्ण करने वाले किसानों के देयकों/बिलों का भुगतान किए जाने की प्रक्रिया को लेकर विभाग ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की है।
विभाग के अनुसार किसानों को पूर्व में उद्यान सचल दल केन्द्रों के माध्यम से अवगत कराया गया था कि वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में संबंधित योजनाओं के अंतर्गत स्थापित बागानों के कार्य पूर्ण कर अपने बिल संबंधित उद्यान सचल दल केन्द्र में उपलब्ध कराए जाएं।

ये भी पढ़ें:  डबल इंजन के दावों के बीच दम तोड़ती पहाड़ की हकीकत”


15 अगस्त तक बिल जमा कराना जरूरी
मुख्य उद्यान अधिकारी उत्तरकाशी डॉ. रजनीश सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे अपने सभी देयक/बिल, आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर, 15 अगस्त 2026 तक संबंधित उद्यान सचल दल केन्द्र में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त देयकों/बिलों का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित कृषक की होगी।
पीएमएफएमई योजना में भी मिलेगा अवसर
इसके साथ ही उद्यान विभाग ने पीएमएफएमई योजना के तहत प्रसंस्करण यूनिट एवं सेब की सॉर्टिंग-ग्रेडिंग यूनिट स्थापित करने के इच्छुक किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
इच्छुक किसान अपने नजदीकी उद्यान सचल दल केन्द्र के माध्यम से 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
किसानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह की ओर से जनपद के सभी किसान भाइयों एवं बागवानों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए अपने आवश्यक बिल एवं दस्तावेज समय पर जमा कराएं, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ और देयकों का भुगतान समय से मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *