उत्तराखंड मौसम अलर्ट | चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

उत्तरकाशी
गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जनपद के कुछ क्षेत्रों भटवारी, पुरोला, चकराता, डोईवाला, घनसाली, चंबा, शिवपुरी और धराली के आसपास आज तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील है कि मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतें, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
👉 यात्रियों और आमजन के लिए जरूरी सलाह :
• खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
• पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहें।
• वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।
• पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग फिलहाल मौसम सामान्य होने तक टालें।
• भारी बारिश की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन द्वारा सभी विभागों, पुलिस, BRO, NH, PWD और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी स्थिति में यात्रा और यातायात को सुरक्षित रखा जा सके।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी मुख्यालय के प्रवेश द्वार तामाखांणी टनल के बुरे हाल पानी के रिसाव से पैदल चलने वालों को हो रही है परेशानी अधिकारी बने मूकदर्शक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *