टॉप ब्रेकिंग चारधाम यात्रा 2026 यमुनोत्री धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सख्त एक्शन

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का गंभीर संज्ञान लेते हुए श्री यमुनोत्री धाम में फर्स्ट एड सुविधा नहीं होने के मामले में कड़ी नाराज़गी जताई है।
👉 मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) उत्तरकाशी को तत्काल वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट देने के निर्देश जारी
👉 लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब, कार्रवाई के संकेत
👉 उपजिलाधिकारी बड़कोट को जांच कर तुरंत आख्या प्रस्तुत करने के आदेश
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
⚠️ प्रशासन का कड़ा संदेश:
अगर इस तरह की लापरवाही जारी रही तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई तय है।
चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में।

ये भी पढ़ें:  ग्रीन गेम्स की थीम पर होंगे उत्तराखण्ड में नेशनल गेम्स, राष्ट्रीय खेल उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में भी स्थापित करेंगे-मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *