टिहरी झील में तूफान का कहर: फ्लोटिंग हटमेंट टूटे, SDRF ने बचाई 30 जिंदगियां

टिहरी, उत्तराखंड
रिपोर्ट: महावीर सिंह राणा
उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित टिहरी झील के डोबरा-चांठी ब्रिज क्षेत्र में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने अफरा-तफरी मचा दी। खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते झील में बने फ्लोटिंग हटमेंट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई पर्यटक बीच पानी में फंस गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोटी कॉलोनी स्थित SDRF पोस्ट से सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि तेज तूफान के कारण फ्लोटिंग हटमेंट टूटकर बह चुके थे और कई लोग झील के बीच फंसे हुए थे। SDRF ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब 25 से 30 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालकर पर्यटन विभाग की नावों के माध्यम से कोटी कॉलोनी पहुंचाया।
SDRF की तत्परता और मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। अगर समय पर रेस्क्यू नहीं होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

ये भी पढ़ें:  विनीता रावत पूर्व प्रमुख ने आपदा प्रबंधन पुनर्वास सचिव से की मुलाक़ात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *