गंगोत्री यात्रा मार्ग पर सुरक्षा कड़ी, सीओ ने लिया जमीनी फीडबैक

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा–2026 के तहत गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट मोड में काम कर रही है।


पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 26 अप्रैल को पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने गंगोत्री धाम एवं यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने, लाउडहेलर के माध्यम से जेबकतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा तैनाती के निर्देश दिए गए। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सतर्कता के साथ कार्य करने को कहा गया।
सीओ ने यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनी रहे।
उत्तरकाशी पुलिस का कहना है कि हर श्रद्धालु की यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुखद बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:  बालिकाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों हेतु आत्मरक्षा तकनीक प्रशिक्षण एवं अपराध तथा कानूनी अधिकारों से सम्बन्धित 1 दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *