उत्तरकाशी जिले के दो अलग-अलग जगह नेपाली मूल के व्यक्तियों की भागीरथ नदी में गिरने से मौत

उत्तरकाशी
तेखला बाईपास के पास भागीरथ नदी में एक डेड बॉडी दिख रही है पुलिस की टीम मोके पर पहुंची उक्त घटना कल रात्रि की होना बताया गया हैं बाइक सवार की मौके पर मृत्यु हुई हैं। जिसे SDRF/पुलिस/आपदा प्रबंधन QRT टीम द्वारा शव को रोड़ पर पहुंचाया गया हैं।
शव को मॉर्चरी वाहन से जिला अस्पताल लाया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार श्री विजय थाप पुत्र श्री राम सिंह थाप, उम्र 39 वर्ष, हाल निवासी ग्राम बार्सू, नेपाली
वही दूसरी तरफ दिनांक-17.03.2026 को अपराह्न समय लगभग 03:30 बजे थाना हर्षिल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुखवा मोटर मार्ग पर एक नेपाली मूल का एक व्यक्ति श्री बिक्रम बहादुर पुत्र श्री बल बहादुर, हाल निवास-वर्म मुखवा। नेपाली जो गांव में मजदूरी करता था हर्षिल से मुखवा मोटर मार्ग पर पैदल जाते हुए स्थान कछोरा के पास नशे के कारण संतुलन बिगड़ने से रोड से लगभग 200 मीटर नीचे भागीरथी नदी के किनारे में गिरने से उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हुई हैं। पुलिस /स्थानीय लोगों द्वारा उक्त नेपाली व्यक्ति का शव को खाई से निकाल कर मौके पर पंचनामा कर शव को PM हेतु जिला अस्पताल में लाया जा रहा हैं।

ये भी पढ़ें:  BRO की उदासीनता से जनता परेशान, नगर पालिका अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *