बड़कोट में करंट लगने से 48 वर्षीय दिव्यांग महिला की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी/बड़कोट
जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में एक दुखद हादसे में 48 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीना देवी, पत्नी एन सिंह राणा, निवासी सुनाल्डि बड़कोट, अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गईं।
जानकारी के मुताबिक महिला श्रीमती मीना देवी पत्नी श्री ऐन सिंह उम्र 55 वर्ष जो वॉशरूम में वाटर हीटिंग रोड़ में पानी गर्म करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से उक्त महिला को करंट लगने से मृत्यु हुई है परिजनों द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में लाया गया है जिसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  महिला दिवस का मतलब है महिलाओं के सम्मान, उनकी शक्ति और उनके अधिकारों का उत्सव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *