नव निर्वाचित सभासद तिलोथ वार्ड 03 आदित्य चौहान ग्राउंड जीरो पर स्वच्छता को लेकर कर रहे अभिनव कार्य l

उत्तरकाशी

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व वर्तमान सभासद आदित्य चौहान अपने वार्ड को लेकर जहां संजीदा दिख रहे है वहीं वे अब धरातल पर वार्ड में किये जाने वाले आवश्यक कार्यों को लेकर एक्टिव दिख रहे है l उन्होंने कहा कि वार्ड को स्वच्छता की श्रेणी में लाना तथा पालिक के अंन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों को लेकर एक ठोस प्लानिंग के तहत विकासत्मक रूप दिया जायेगा

उन्होंने समस्त वार्ड की जनता से अपील की है कि जैविक कूड़े को हम अपने घरों से ही निस्तारण करें, तो कूड़े की समस्या से निपटने के प्रयास सार्थक हो सकते है l अपने घर पर ही करीब 02- 03 फीट का गड्डा करके जैविक कूड़े से हम उर्वरक खाद तैयार कर सकते है l साथ अजैविक कूड़े को पालिका द्वारा स्थापित एक उचित कूड़ेदान में निस्तारण के लिये डाल दें l

ये भी पढ़ें:  डीएम सविन बंसल जनपद देहरादून को बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने को प्रतिबद्ध, 05 बच्चे किए रेस्क्यू, अभियान निरंतर जारी

उन्होंने कहा कि समय- समय पर वार्ड में मूलभूत समस्याओं को लेकर हर स्थान का जायजा लिया जायेगा l भरसक प्रयास रहेगा कि कम समय में समस्याओं का निराकरण किया जाये l उनके द्वारा वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बाडाहाट से शिष्टाचार भेंट कर वार्ता भी की गयी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *