उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, अरविंद मटूड़ा बने उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, मनोज नौटियाल बने सचिव

उत्तरकाशी,
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
ब्लड बैंक उत्तरकाशी में आज उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नई जिला कार्यकारिणी का गठन एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करना रहा।
बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्री अरबिन्द मटूड़ा को जिलाध्यक्ष, श्री मनोज नौटियाल को सचिव, श्री जगमोहन रावत को संरक्षक, श्रीमती रश्मि उनियाल को उपाध्यक्ष, श्री राजेश जगूड़ी को प्रवक्ता तथा श्री दिनेश सेमवाल को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों द्वारा फूल-मालाओं के साथ स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा लैब टेक्नीशियन संवर्ग के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

ये भी पढ़ें:  एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा ली गयी मासिक अपराध गोष्ठी। चारधाम यात्रा-2025 पर फोकस करते हुये एक्स्ट्रा एफर्ट के साथ ड्यूटी करने के दिये निर्देश


बैठक के दौरान ही उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट से लैब टेक्नीशियन संवर्ग की लंबे समय से लंबित मांग “कैडर रिव्यू एक्ट” पारित होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद बैठक में मौजूद सभी सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी सदस्यों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे लैब टेक्नीशियन संवर्ग के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया।
बैठक में संगठन के आय-व्यय पर भी चर्चा की गई तथा केंद्रीय कार्यकारिणी को तन, मन और धन से सहयोग देने का निर्णय लिया गया। साथ ही सरकार से संवर्ग की अन्य लंबित मांगों को भी शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई गई।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में लैब टेक्नीशियनों की भारी कमी बनी हुई है। ऐसे में IPHS मानकों के अनुरूप नई भर्तियां किए जाने की आवश्यकता है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके तथा मरीजों को समय पर बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस बैठव में प्रदेश प्रवक्ता सुभाष भट्ट जी उपस्थित रहे
बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *