उत्तरकाशी की नमामि गंगे समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शकों का मन मोह लिया

उत्तरकाशी
गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत काव्य पाठ, एकल गीत ,समूह गान एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
छात्र-छात्राओं ने गंगा एवं नदियों से संबंधित स्वरचित कविताएं, एकल गीत ,समूह गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर नमामि गंगे समिति से डॉ मधु बहुगुणा डॉ ममता ध्यानी, श्रीमती अंजलि नौटियाल ,श्रीमती अंजना रावत एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री प्रवीण भट्ट,श्री लोकेश सेमवाल श्रीमती नीतू राज, डॉ नेहा तिवारी ,डॉ नेहा गोस्वामी ,श्रीमती सोनम भट्ट प्रदीप बिष्ट, शुभम राजपूत आदि उपस्थित थे।
छात्र-छात्राओं ने एक से एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

ये भी पढ़ें:  फायर सर्विस की टीम द्वारा महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पढ़ाया गया अग्नि सुरक्षा का पाठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *