आजीविका के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सक्रिय करने व आजीविका संसाधनों को बढ़ाने के सार्थक प्रयास प्रभावी किये जायें l

 

उत्तरकाशी
विकास भवन सभागार कक्ष में भटवाडी़,डुंडा तथा चिन्यालीसौड़ विकास खंडो में आजीविका गतिविधियों तथा विकासत्मक कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस०एल०. सेमवाल ने यह बात कही l

उन्होंने तीनों विकास खंडो में सीएलएफ (कलस्टर लेवल फेडरेशन) की अध्यक्ष महिलाओं को यह निर्देशित करते कहा कि ग्राम संगठन स्तर पर स्वयं सहायता समूह जो निष्क्रिय स्थिति में है l शीघ्र ही उनका डाटा प्रस्तुत कर कर लिया जाये, साथ ही खंड विकास अधिकारियों से आपसी समन्वय भी स्थापित करें l उन्होंने खंड विकास अधिकारी व ब्लाक मिशन मैनेजरों को ऐसे समूहों को चिन्हित करने को कहा l ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा जिनसे आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा प्रदान हो l
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रारंभ होने में कुछ समय ही शेष रहा गया है l अतः यात्रा पड़ावों पर आजीविका आउटलेट केन्द्रों को सुदृढ़ रखने के साथ ऐसे कार्यों का निर्वहन केन्द्रों में किया जायें l जिनसे आय सृजन के बहुयामी अवसर प्राप्त हो सके l कहा कि डेरी – विकास के क्षेत्र में आजीविका से जुड़ी महिलाओं को अधिक प्रोत्साहित किया जाए l

ये भी पढ़ें:  वीनीता रावत को महिला मोर्चा गड़वाल समनवयक के पद से सुशोभित उत्तरकाशी की जनता में खुशी की लहर

यात्रा मार्गों में आजीविका आउटलेट केन्द्रों में कुल्हड़ चाय, गढ़वाली गढ़भोज, पहाड़ी मट्ठा आदि ऐसे स्थानीय पकवानों व उत्पादों के विपणन को लेकर प्रचार-प्रसार भी आवश्यक रूप से करने को कहा l

 

तत्पश्चात उन्होंने मनरेगा से सम्बंधित विकासखण्डवार कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की l कहा कि नये वित्तीय वर्ष में ऐसे कार्यों को कार्य-योजना में सम्मिलित करें l जो विकास के अनुरूप क्षेत्रों का विस्तार कर सके l
बैठक में परियोजना निदेशक अजय सिंह, सहायक परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, खंड विकास अधिकारी भटवाडी़ अमित मंमगाई, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय सहित विभिन्न ब्लाॅकों की सीएलएफ अध्यक्ष उपस्थित रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *