उत्तरकाशी,
जनता की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर उत्तरकाशी जिला प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे जिला सभागार उत्तरकाशी में शिकायत निवारण जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त गढ़वाल मंडल द्वारा की जाएगी। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाले नागरिकों को अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे आयुक्त के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।
जनता से जुड़े मामलों की सुनवाई के साथ ही संबंधित विभागों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुनना और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
अगर आपकी कोई जनसमस्या, शिकायत या विभागीय मामला लंबित है, तो जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्या संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें। आपकी आवाज को सही मंच तक पहुंचाने का यह महत्वपूर्ण अवसर है।

