मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर व्याख्यान

उत्तरकाशी

आज दिनांक 23 मार्च 2025 को रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की नमामि गंगे समिति द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में छात्राओं के लिए ” मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” ( Women Menstrual Health and Hygiene)विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। शिविर की छात्राओं के बीच समाजशास्त्र विभाग से डॉ सोनम भट्ट ने अपने व्याख्यान के द्वारा छात्राओं को मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस विषय में जन सामान्य में व्याप्त भ्रांतियों एवं अंधविश्वासों पर भी छात्राओं के साथ आपस में प्रभावशाली संवाद एवं परिचर्चा हुई जिसमें नमामि गंगे समिति से एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ऋचा बधानी, डॉ मधु बहुगुणा डॉ ममता ध्यानी ने भाग लिया।
सभी छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याओं एवं प्रश्नों पर महाविद्यालय की महिला प्राध्यापकों से बात की।
इस महत्वपूर्ण सत्र के बाद एन एस एस शिविरार्थी सभी छात्राओं को नमामि गंगे समिति की ओर से सैनिटरी पैड वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें:  आजीविका के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सक्रिय करने व आजीविका संसाधनों को बढ़ाने के सार्थक प्रयास प्रभावी किये जायें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *