गाजणा क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

उत्तरकाशी।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
विकासखंड क्षेत्र के गाजणा क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने व्यापक जनसंपर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम सभाओं का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा धौंतरी, सौड़, सीरी, लोदाड़ा एवं ल्वरखा पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।


भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य जनहित के विषय ब्लॉक प्रमुख के समक्ष रखे। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। इसके लिए वे लगातार गांवों का भ्रमण कर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के संस्कृत विद्यालय व महाविद्यालयों के संचालन के लिए बैठक आयोजित


ग्रामीणों ने भी ब्लॉक प्रमुख के समक्ष अपने सुझाव एवं स्थानीय समस्याएं रखीं। ब्लॉक प्रमुख ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *