खेत बचाओ अभियान का शुभारम्भ, पूरे जून माह किसानों तक पहुंचेगी कृषि विभाग की टीम

उत्तरकाशी,
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद उत्तरकाशी में 1 जून से 30 जून तक संचालित होने वाले “खेत बचाओ अभियान” का शुभारम्भ सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। अभियान के तहत कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमें जनपद के गांव-गांव पहुंचकर किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करेंगी।
इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसलों की सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, वैज्ञानिक कृषि तकनीकों तथा समयबद्ध कृषि परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि संभावित

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में खेल, पर्यटन और युवाओं के भविष्य पर मंथन, दयारा बुग्याल को एडवेंचर हब बनाने पर जोर

नुकसान को कम करते हुए कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक न्याय पंचायत एवं ग्राम स्तर तक पहुंचकर किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों तथा नई कृषि तकनीकों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान और कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अधिकारियों ने अभियान की सफलता के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक किसानों तक लाभ पहुंचाने का भरोसा दिलाया। अभियान के माध्यम से पूरे माह किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *