परंपरा और उत्साह के साथ 1 नवंबर 2025 मनाया जाएगा ईगास लोक

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिँह राणा
उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार 1 नवंबर 2025 को रामलीला मैदान उत्तरकाशी में सायं 06 बजे से सायं 07 बजे तक पारंपरिक पर्व “ईगास बग्वाल” को वृहद स्तर पर हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिनका उद्देश्य स्थानीय परंपराओं का संरक्षण, लोक संस्कृति का प्रसार करना है।
*ईगास लोक पर्व का मतलब:*
ईगास लोक पर्व का मतलब है “एकादशी का पर्व”। यह पर्व भगवान विष्णु की पूजा और आराधना के लिए मनाया जाता है, जो इस दिन जागते हैं और संसार का पालन करते हैं।
यह पर्व फसलों की कटाई के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान*: यह पर्व प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान करने और उनका संरक्षण करने के लिए मनाया जाता है। सामाजिक एकता*: यह पर्व सामाजिक एकता और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें:  नागेंद्र सिंह चौहान बने भाजपा के जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी


कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी जय भरत सिंह को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया है तथा विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि ईगास बग्वाल हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। पर्व के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ना और स्थानीय लोक कला को मंच प्रदान करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे समन्वित रूप से सहयोग कर पारंपरिक ढंग से इगास पर्व मनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *