अलेथ गाँव में मांगलिक और वैवाहिक कार्यक्रम में शराब बंद करने का निर्णय नियम का उल्लंघन करने पर 21,000 रुपए का जुर्माना

उत्तरकाशी
ब्यूरो गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस
2025 की विदाई देते हुए एक अच्छी पहल की गई जो की एक सराहनीय कार्य है
30.12.2025 मंगलवार को ग्राम पंचायत अलेथ में घंडियाल देवता के प्रांगण में लोकतंत्र और पंचायत राज एक्ट के अनुसार श्रीमती कविता रावत, ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन हुआ।।
क्षेत्र पंचायत सदस्य साजन कोहली ने बताया है कि ,ग्राम सभा की देवतुल्य जनमानस,मातृशक्ति,युवाशक्ति,प्रबुद्धजन और विभिन्न सक्रिय समिति उपस्थित थी


जिसमें सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि ग्राम सभा में होने वाली मांगलिक कार्यक्रम और वैवाहिक कार्यक्रम में शराब बंद करने का निर्णय लिया गया यदि किसी के घर में इस नियम और कानून का उल्लंघन किया जाएगा तो उन परिवार के ऊपर और परिवार के मुख्य के ऊपर आर्थिक दंड 21,000 रुपए लगाया जाएगा एवं उक्त व्यक्ति के घर के कार्यक्रम में समस्त ग्राम सभा सम्मिलित नहीं होंगे और ग्राम पंचायत उसका बहिष्कार करेगा।।
अब देखना होगा कि आने वाले समय में अलेथ गांव के ग्रामीण इस प्रस्ताव पर कितने खरे उतरते हैं
इस बैठक में,पदम् सिंह,देवी सिंह, गंगा राम, दशरथ सिंह,बिजेंद्र सिंह, बुद्धि सिंह एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार , जो देवी दुर्गा की पूजा और आराधना के लिए मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *