यूपीसीएल के नवनियुक्त एमडी पी.सी. ध्यानी से बिजली कर्मचारी संघ की शिष्टाचार भेंट, कर्मचारियों की मांगों पर मिला सकारात्मक आश्वासन

देहरादून।
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी से बुधवार, 15 जुलाई 2026 को उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त महामंत्री अनिल उनियाल के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ हरेला पर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
बैठक के दौरान कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि टीजी-2 से अवर अभियंता पद पर पदोन्नति, नवसृजित खंड एवं मंडल कार्यालयों में आवश्यक पदों का सृजन, लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र निस्तारण तथा उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन जैसे विषयों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक मे भालू का आंतक देहसत मे ग्रमीण


उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निगम की राजस्व वसूली बढ़ाने और यूपीसीएल को लाभ की स्थिति में लाने के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।
वहीं, उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ ने भी प्रबंध निदेशक को भरोसा दिलाया कि उनके कुशल नेतृत्व में कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और निगम को लाभ की स्थिति में पहुंचाने में हरसंभव सहयोग देंगे।
इस अवसर पर डी.पी. जोशी, लक्ष्मण सिंह मराठा, रमेश करंजकर, के.एस. राणा, एस.पी. भट्ट, सुनील मधवाल, रोशन बलूनी, दीपा रावत, सुलोचना चमोली, योगेंद्र नौटियाल, तरुण बिष्ट, वीर सिंह पंवार, हरीश चौहान, देवमुनि सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *